पंचांग के अनुसार इस बार नवरात्रि का पर्व सात अक्टूबर को कलश स्थापना के साथ होगा और 15 अक्टूबर को विजयादशमी मनाई जाएगी। कहते है इस समय दुर्गा माँ कैलाश से अपने मायके आती है।
जैसा की मैंने पिछले साल भी लिखा था, पता नहीं ये सब कितना सच है पर देवीभागवत पुराण के अनुसार नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा का आगमन भविष्य में होने वाली घटनाओं के संकेत के रूप में भी देखा जाता है। कुछ बातों का कोई प्रमाण नहीं होता, बस एक विश्वास होता है जो अक्सर कुछ बातें आँखें मूँद के मान लेने पर विवश करता है।
