Showing posts with label #NarasimhaJayanti. Show all posts
Showing posts with label #NarasimhaJayanti. Show all posts

May 06, 2020

#NarasimhaJayanti:रौद्र नहीं सौम्य भी है नरसिंह

आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी है। कहते है आज ही के दिन भगवान् विष्णु ने नरसिंह अवतार लिया था, इसीलिए आज का दिन नरसिंह जयंती के रूप में बनाया जाता है।

मुझे बचपन से ये अवतार थोड़ा भयानक लगा क्यूंकि हर जगह नरसिंह जी का सिर्फ रौद्र रूप  देखा। करीब करीब एक दशक पहले जब मैं जुहू के इस्कॉन टेम्पल गया तब वहाँ एक छोटे बच्चे को रोते हुए देखा, वो नरसिंह के भयावह  रूप वाली मूर्ति देखकर डर गया था।

"डरते नहीं बेटा ये भगवान् है," बच्चे की माँ उससे ये कहकर चुप करा रही ही ।

"नरसिंह रूप देखके डर तो स्वाभाविक है," मेरे मुँह से सहसा निकल पड़ा ।

साथ ही खड़े एक उम्र दराज़ शख्स ने मुस्कुराते हुए कहा, "स्वाभाविक नहीं है। नरसिंह अवतार देखकर तो बिलकुल भी नहीं ।"

#NarasimhaJayanti

Happy Birthday Dear Adorable 🌼